How to activate dark mode on whatsapp web। Whatsapp Web पर ऐसे करें डार्क मोड एक्टिवेट

WhatsApp Web पर ऐसे करें डार्क मोड एक्टिवेट


हैलो दोस्तो आज मै आपको वॉट्सएप वेब पर डार्क मोड एक्टिवेट करने का तरीका बताने वाला हूं जिससे कि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर बड़ी ही आसानी से अपने वॉट्सएप को डार्क मोड में एक्टिवेट कर उसका आनंद ले सकते हैं।
दोस्तों मै आप लोगो को बता दूं कि आज के समय में दुनिया में 60 प्रतिशत से ज्यादा की आबादी इस समय वॉट्सएप का इस्तेमाल के रही है।चाहे वो मोबाइल ऐप का उपयोग या फिर लैपटॉप मे वॉट्सएप वेब का इस्तेमाल कर रहे हों। इसीलिए व्हाट्सएप भी अपने यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वो  व्हाट्सएप के नए नए फीचर्स को अपडेट करता रहता है।इस कड़ी में व्हाट्सएप ने नए साल की शुरुआत में एंड्रॉयड और IOS मोबाइल यूजर्स के लिए डार्क मोड जारी किया था, लेकिन अब तक वेब वर्जन के लिए इस थीम का अपडेट पेश नहीं किया गया है। वहीं, कंपनी ने भी अभी तक वेब वर्जन में डार्क थीम के अपडेट को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इस ही बीच चीनी टेक साइट वेब बीटा इंफो की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें एक खास ट्रिक का जिक्र है। इस ट्रिक की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप वेब के बैकग्राउंड को डार्क मोड में परिवर्तित कर सकते हैं।




ऐसे करें व्हाट्सएप वेब को डार्क मोड में परिवर्तित
यदि आप वॉट्सएप वेब को डार्क थीम में बदलना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए,

-सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर वेब वर्जन ओपन करें। इसके बाद मोबाइल एप में जाएं। जैसे ही एप ओपन करेंगे तो आपको राइट साइड के ऊपर के कोने पर तीन डॉट्स दिखाई देंगे। इन डॉट पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप वेब का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर टैप करना होगा। इसपर क्लिक करके स्क्रीन पर आए क्यूआर कोड को स्कैन करें। स्कैन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा।

-लॉग-इन करने के बाद व्हाट्सएप के बैकग्राउंड पर जाकर राइट क्लिक करें। यहां आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। इसमें आपको ‘Inspect’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।


-जैसे ही आप ‘Inspect’ ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपकी स्क्रीन पर एक कंसोल ओपन होगा। अब आपको इस कंसोल में जाकर बॉडी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।


-इतना करने के बाद बॉडी स्ट्रिंग में वेब की जगह डार्क लिखकर एंटर प्रेस करें। एंटर बटन प्रेस करने के बाद आपके व्हाट्सएप वेब का बैकग्राउंड पूरी तरह से डार्क हो जाएगा। हालांकि, जैसे ही आप पेज को रिफ्रेश या रीलोड करेंगे, तो व्हाट्सएप वेब का बैकग्राउंड पहले की तरह व्हाइट हो जाएगा। whatsapp shortcut code


दोस्तों आपको ये पोस्ट कैसा लगा हमें comment करके जरूर बताइएगा।


Post a Comment

0 Comments